{"_id":"6886944fbeb723195c08aa01","slug":"ro-aro-exam-684-candidates-opted-out-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-144609-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओ-एआरओ परीक्षा : 68.4 फीसदी अभ्यर्थियों ने किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओ-एआरओ परीक्षा : 68.4 फीसदी अभ्यर्थियों ने किया किनारा
Mon, 28 Jul 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। आरओ-एआरओ की परीक्षा रविवार को जिले में 24 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई। परीक्षा के लिए सुबह से केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कतारें लगना शुरू हो गई थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हुई परीक्षा की सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बीच हुई। परीक्षा में 10872 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन 7434 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। कुल 31.6 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियों का दौर चल रहा था। रविवार को सुबह निर्धारित समय 9:30 बजे से परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा समय से पहले ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। सभी केंद्रों पर फेस रिकग्नीशन, बायोमेट्रिक सत्यापन और कड़ी तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हुई। हर एक केंद्र पर एक सेक्टर व एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।
केंद्रों के बाहर महिला और पुरुष कांस्टेबलों की अलग-अलग टीमें तैनात की गई थी। परीक्षार्थियों के सामान के लिए काउंटर बनाए गए। साथ ही परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट की दुकानें बंद रखी गई हैं। प्रवेश से पहले सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में गहन तलाशी भी ली गई। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल या ब्लूटुथ आदि परीक्षा केंद्रों पर ले जाने पर प्रतिबंध रहा। परीक्षा के लिए जिलेभर में 24 केंद्र बनाए गए थे। इन पर 10872 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन परीक्षा में कुल 3438 अभ्यर्थी ही शामिल हुए जबकि 7434 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
-- --
डीएम ने भी किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहे। डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी अमित कुमार आनंद ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
-- -
बन गई जाम की स्थिति
परीक्षा छूटने के बाद कुछ समय के लिए टीपी नगर चौक पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। दरअसल, टीपी नगर चौक के पास ही तीन केंद्र बनाए गए थे। इससे परीक्षा छूटने के बाद वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। हालांकि, परीक्षा के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन भी लागू किया था। साथ ही भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई थी।
-- -- -- -
जिले में परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण हुआ है। परीक्षा पूर्णत: आयोग की मंशा के अनुरूप नकलविहीन व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई है। - ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, एडीएम वित्त व राजस्व/ नोडल, परीक्षा