फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   RLD workers burnt effigy of cabinet minister Bhupendra Singh, shouting slogans

रालोद कार्यकर्ताओं ने फूंका कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला, नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
RLD workers burnt effigy of cabinet minister Bhupendra Singh, shouting slogans
गजरौला इंदिरा चौक पर पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला फूंक कर नारेबाजी करते रालोद कार्य? - फोटो : JPNAGAR
गजरौला। रालोद कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला दहन किया। नारेबाजी करते हुए कहा कि किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ एक भी शब्द बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता और पदाधिकारी इंदिरा चौक पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला बनाया। जिसे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आग के हवाले कर दिया। मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उनके खिलाफ टिप्पणी कर कैबिनेट मंत्री ने यह दिखा दिया है कि भाजपा किसान विरोधी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ एक भी शब्द बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह, प्रदेश महासचिव फहीमुद्दीन चौधरी, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, राजीव राठी, रवि राठी, बोबिन चौधरी, अमित चौधरी, सचिन कुमार, नितिन धारीवाल, रोहित दहिया, पुष्प राज चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र प्रधान, अमित पीपली, रोहित चौधरी, जितेंद्र प्रताप सिंह, जयपाल सिंह, रविंद्र सिंह, कुलदीप देवल, अंकित मान, कावेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, सुमित छाई, सुमित सिवाच, विशाल चौधरी, नमन चौधरी, गजराज सिंह आदि मौजूद रहे। उधर पुतला दहन किए जाने के बाद हरकत में आई पुलिस। लेकिन पुलिस के जानकारी जुटाने से पहले ही पुतला दहन हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed