{"_id":"62742184291c291bd31b4c2d","slug":"retired-daroga-who-came-to-the-district-hospital-with-brother-ran-and-beat-him-jpnagar-news-mbd4270325146","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के साथ जिला अस्पताल आए रिटायर्ड दरोगा को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई के साथ जिला अस्पताल आए रिटायर्ड दरोगा को दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
अमरोहा/डिडौली। भाई के साथ जिला अस्पताल आए रिटायर्ड दरोगा को गांव के ही दबंगों ने दौड़ा कर पीटा। लात-घूसों और डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले और पांच आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। घटना में पांच नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक दिन पहले भी गांव में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले थे। इस समले में भी पुलिस ने दोनों पक्षों के बारह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में मोहम्मद अरकान और हाजी हाफिज का परिवार रहता है। दोनों परिवारों के बीच चुनावी रंजिश चल रही है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे बजे दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले थे। पथराव और फायरिंग भी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के 12 लोगों के ीखिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन बुधवार की शाम एक पक्ष जिला अस्पताल में अपना मेडिकल कराने आया था। जबकि हाजी हाफिज के परिवार के रियाज अहमद अपने भाई आमिर के साथ अमरोहा आए थे। रियाज अहमद यूपी पुलिस से रिटायर्ड दरोगा है, जबकि वर्तमान में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। उनका आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग जिला अस्पताल में मेडिकल रिपोर्ट बनाने के नाम पर सांठगांठ कर रहे थे। इसकी भनक लगते ही वह अपने भाई के साथ जिला अस्पताल पहुंचे, तभी यहां आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। लात-घुसों और डंडों से पिटाई की। घटना मे रियाज अहमद घायल हो गए। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिभलते ही बगल में एसपी ऑफिस पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने समझा कर बिगड़ते हालात संभाले। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि रियाज अहमद की तहरीर पर उनके गांव में रहने वाले शेर अली, शहजाद, सलमान, आसिफ, अरशद और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इससे एक दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। गिरफ्तार पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
दोनों पक्षों में मारपीट के बाद गांव में तैनात पुलिस
डिडौली। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद सुरक्षा के लिहाजा से पुलिस तैनात कर दी गई है। साथ ही थानाध्यक्ष भी सुबह-शाम फोर्स के साथ पैदल मार्च कर रहे हैं। पुलिस की सक्रियता को देखकर लगा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चिंगारी सुलग रही है।