{"_id":"586ea2e24f1c1ba37815b2b8","slug":"request-for-national-flag","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्रालय-डीजी से गुजारिश ः तिरंगे का अपमान रोकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्रालय-डीजी से गुजारिश ः तिरंगे का अपमान रोकें
अमर उजाला ब्यूरो मंडी धनौरा अमरोह
Updated Fri, 06 Jan 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने कैबिनेट में भारतीय अमेरिकियों को शामिल कर रहे हों लेकिन अमेरिकी कंपनियां भारत का अपमान करने में पीछे नहीं हैं।
आन लाइन शापिंग की बड़ी कंपनी अमेजन भारत की शान व आन के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे वाला डोरमैट (पावदान) बनाकर बेच रही है। निर्यातक वैभव अग्रवाल ने इसकी जानकारी मिलते ही प्रदेश के पुलिस महानिदेशक व विदेश मंत्रालय को ट्विटर पर इसकी शिकायत करते हुए तिरंगे का अपमान रोकने की अपील की है।
विज्ञापन
आन लाइन शापिंग करने वाली अमेरिका की बड़ी कंपनी अमेजन डाट काम भारतीय तिरंगे का बिना फिसलने वाला फ्लोर डोरमैट की बिक्री कर रही है। यही नहीं कंपनी बाकायदा इंटरनेट पर तिरंगे का चित्र लगाकर इसका प्रचार भी कर रही है।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से इसकी कीमत 21.99 डालर रखी गई है। कई देशों में मैंथा निर्यात करने वाले स्थानीय उद्यमी वैभव अग्रवाल की नजर तिरंगे का अपमान करने वाले इस विज्ञापन पर पड़ी तो बुरी तरह चौंक गए। उन्होंने इस विज्ञापन को विदेश मंत्रालय, गृृह मंत्रालय व प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को प्रेेषित करते हुए उचित कदम उठाए जाने की अपील की है ताकि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न हो।