{"_id":"5e88d22c8ebc3e6ff06bc8ca","slug":"report-on-ten-peoples-in-lockdown-breach-jpnagar-news-mbd3452266135","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दस लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दस लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर (अमरोहा)। लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने हसनपुर और गजरौला में दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें छह पर हसनपुर और चार पर गजरौला में रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में किए गए 21 दिनों के लॉक डाउन के 11 वें दिन शनिवार को क्षेत्र में लॉक डाउन का उल्लंघन करने के कई मामले सामने आए। बार-बार समझाने के बावजूद भी लोग बेवजह सड़कों पर घूमते देखे जा रहे हैं। उन्हें खुद की जान की फिक्र है न अपने परिवार के लोगों की जान की कोई परवाह है। ऐसे लोगों पर लगातार आवश्यक कार्रवाई हो रही है। बावजूद इसके लोग बेवजह बाहर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में अताउल रहमान निवासी कनेटा रोड, मोहम्मद अरसद निवासी कनेटा रोड, राहुल कुमार निवासी करनपुर माफी, मोहित कुमार व मोहित अग्रवाल निवासी मोहल्ला कोट पश्चिमी इसके अलावा धनवीर निवासी गांव रजोहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
लॉकडाउन तोड़ने में चार पर रिपोर्ट
गजरौला (अमरोहा)। देशभर में जारी लॉकडाउन होने के बावजूद लोग बेवजह सड़कों पर घूमने से बाज भी नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने पर धारा 188 के तहत चार लोगों का चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। शनिवार को पुलिस ने बताया कि नगर में लॉकडाउन के दौरान घूम रहे तहसीन अहमद निवासी मोहरका पट्टी, अजीम निवासी मोहल्ला सुल्तान नगर, करमवीर सिंह निवासी नवादा और पप्पू उर्फ शीशपाल निवासी गांव चौहड़पुर का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। इसके साथ ही कई लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। संवाद