{"_id":"65baa41a86fbc595510d84b4","slug":"report-on-five-including-xen-sdo-in-fight-and-wrong-electricity-bill-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-113093-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजली का गलत बिल निकालने व मारपीट में एक्सईएन, एसडीओ समेत पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजली का गलत बिल निकालने व मारपीट में एक्सईएन, एसडीओ समेत पांच पर रिपोर्ट
Thu, 01 Feb 2024 04:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। बिजली का गलत बिल निकालने व समाधान के लिए शिकायकर्ता से पचास हजार रुपये मांगने और मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ, जेई समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौली निवासी असगर अली का कहना है कि उसकी पत्नी नाजरा के नाम पर बिजली का कनेक्शन है। 14 मार्च 2023 तक का बिजली का बिल जमा हो गया था। लेकिन विभाग द्वारा दो लाख पंद्रह हजार पांच सौ तेईस और दो लाख 67 हजार सात सौ 48 रुपये जमा करने का नोटिस जारी किया गया। इसके संबंध में शिकायत की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। बिजली अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान कराने के लिए पचास हजार रुपये की मांग की गई। आठ मार्च को बिजली विभाग के कार्यालय में शिकायत करने गए तो धक्के देकर बाहर निकाल दिया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी तो कोर्ट की शरण ली गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एसडीओ अमित प्रताप, एसडीओ अजीत कुमार, जेई जितेंद्र, एक्सईएन अनिल कुमार व संजीव उर्फ टीटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।