फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Report on five including husband in dowry harassment and triple talaq

दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति सहित पांच पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Report on five including husband in dowry harassment and triple talaq
डिडौली। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। विवाहिता के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म किया गया। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किसान की बेटी का निकाह एक साल पहले क्षेत्र के गांव में किया था। आरोप है कि शादी के बाद सही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। आरोप है कि 22 अगस्त को ससुराल वाले एक राय होकर विवाहिता के कमरे में घुस आए और मारपीट की। सोने की झुमकी छीन ली और छेड़खानी की। कपड़े फाड़ दिए। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। थाना अध्यक्ष रमेश रावत ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पांच ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed