फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Report on eight including husband in dowry harassment

दहेज उत्पीड़न में पति समेत आठ पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Report on eight including husband in dowry harassment
ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव जीरखी में रामपाल सिंह का परिवार रहता है। उन्होंने बेटी ज्योति की शादी 19 जून 2020 को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसामाफी निवासी राजवीर सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये और एक बाइक की मांग करते थे। विरोध पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देते थे। आरोप है कि तीन मार्च 2022 को ससुराल वालों ने ज्योति को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से वह मायके में रहती है। इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि मामले में पति राजवीर सिंह, सास चमेली देवी, जेठ करन सिंह, ससुर भगवत सिंह, ननंद राजू देवी, नंदोई देवेंद्र सिंह व दूसरा नंदोई धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed