{"_id":"6670a990b8ec12059d08e475","slug":"report-of-power-theft-on-113-people-in-three-days-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-120497-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी: अमरोहा में तीन दिनों के भीतर 113 लोगों पर केस, कटिया डालकर चला रहे थे पंखे और कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी: अमरोहा में तीन दिनों के भीतर 113 लोगों पर केस, कटिया डालकर चला रहे थे पंखे और कूलर
Tue, 18 Jun 2024 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:54 AM IST
सार
अमरोहा में लगातार बिजली चोरी बढ़ती जा रही है। तीन दिन के भीतर विभाग ने 113 लोगों को चोरी करते हुए पकड़ा है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
बिजली के तार
- फोटो : संवाद
विस्तार
भीषण गर्मी में लोग चोरी की बिजली कर रहे हैं। अधिकांश घरों में बिजली कनेक्शन होते हुए भी लोग कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं। यही वजह है कि पिछले तीन दिन में बिजली अधिकारी-कर्मचारियों ने 113 लोगों को चोरी की बिजली का उपयोग करते पकड़ा है।
विज्ञापन
सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। अब इन लोगों से भारी भरकम जुर्माना वसूला जाएगा। इन दोनों जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच रहा है। ऐसे में बिजली की खपत भी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि ट्रांसफार्मर और बिजली के तार जवाब देने लगे हैं।
विज्ञापन
इसकी मुख्य वजह यह है कि घरों में एसी-कूलर का इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन, भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग बिजली चोरी कर रहे हैं। बिजली विभाग की ओर से भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले भर में कार्रवाई करते हुए 113 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी करने वाले सभी लोगों से जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी है। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।