फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Report filed for operating the hospital illegally

Amroha News: अवैध रूप से अस्पताल का संचालन करने में रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Report filed for operating the hospital illegally
हसनपुर। नगर में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से अस्पताल का संचालन करने के मामले में नोडल अधिकारी की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

संभल के गांव धर्मपुर माजरा मोलनपुर निवासी दिनेश ने अपनी पत्नी राधा को चार नवंबर को हसनपुर में रहरा मार्ग पर स्थित निशा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक पर आरोप लगाया था कि उपचार में लापरवाही की वजह से महिला की हालत बिगड़ गई थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में की थी। शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक दिसंबर को अस्पताल पहुंचकर ओटी सील कर दी थी। अस्पताल संचालक को नोटिस जारी करते हुए अस्पताल के पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए कहा था। लेकिन संचालक द्वारा पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाए और चालाकी करते हुए सील ओटी को दूसरे गेट से संचालित कर दिया था।
विज्ञापन

इसकी शिकायत मिलने पर छह दिसंबर को एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉक्टर शरद कुमार के नेतृत्व में टीम अस्पताल पहुंची थी। मरीजों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि एसीएमओ डाॅक्टर शरद कुमार की तहरीर पर अवैध रूप से अस्पताल का संचालन करने में निशा नर्सिंग होम के संचालक बाबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed