फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Report filed against four people for breaking into a house and assaulting

Amroha News: घर में घुसकर मारपीट करने में चार लोगों पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Report filed against four people for breaking into a house and assaulting
अमरोहा। दबंगों ने मजदूर और उसके परिवार के सदस्यों के साथ घर में घुसकर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला नियाजयान में नजाकत का परिवार रहता है। आरोप है कि मोहल्ले के ही रहने वाले सरवर, शहजाद, फरदीन व दिलनवाज बदमाश किस्म के व्यक्ति हैं। उनके पास चार वैन है, जबकि खड़ा करने के लिए कोई गैराज नहीं है। आरोप है कि चारों वैन को घर के सामने सड़क पर खड़ा कर देते हैं। इस कारण मोहल्ले वालों को दिक्कत होती है। नजाकत ने बताया कि 25 मई की रात 12 बजे वह परिजनों के साथ दावत से घर लौट रहे थे। वह मोहल्ले में आए तो चारों आरोपियों की कारें सड़क पर खड़ी हुई थीं। रास्ते में बाइक निकालने के लिए भी जगह नहीं थी। नजाकत ने कार हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर सरवर, शहजाद, फरदीन और दिलनवाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed