{"_id":"618d62b5545f743d7a2956f3","slug":"remains-of-bovine-animals-thrown-in-the-pond-stir-jpnagar-news-mbd4091265103","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में फेंके गोवंशीय पशुओं के अवशेष, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में फेंके गोवंशीय पशुओं के अवशेष, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली। बेखौफ तस्करों ने गोवंशीय पशुओं की हत्या का उनके अवशेष तालाब में फेंक दिए। अवशेष देकर लोगों में रोष फैल गया। मौके पर पहुंची ने जांच पड़ताल की। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं तीन तस्करों के नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
गुरुवार को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पलौला गांव में अज्ञात लोगों ने गोवंशीय पशुओं का वध कर उनके अवशेष जोया-सम्भल मार्ग पर प्राइमरी स्कूल के पास स्थित तालाब में किनारे फेंक दिए। सुबह में लोग घरों से निकले तो अवशेष पड़े देखकर होश उड़ गए। मौके पर छह गोवंशीय पशुओं के सिर और खाल तालाब में पड़े साफ नजर आए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हिंदू समाज के लोगों में रोष फैल गया। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेषों की जांच कराई। जिसमें गोवंशीय पशुओं के अवशेष होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने बुल्डोजर मंगवा कर अवशेषों को तालाब से बाहर निकाला और जंगल में दबा दिया है।
एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया किसी अन्य स्थान पर हत्या कर अवशेष तालाब में फेंके गए हैं। तीन लोगों में नाम प्रकाश में आए हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।