फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Relief from sunshine in the afternoon, cold in the morning and evening

दोपहर में धूप खिलने से मिली राहत, सुबह-शाम ठंड बनी आफत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Relief from sunshine in the afternoon, cold in the morning and evening
कोहरा और शीतलहर से परेशान लोगों के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। धूप खिलने से लोग अपने घरों से निकले, जिससे बाजारों में खासी रौनक रही। धूप में बच्चों और बुजुर्गों ने आनंद लिया। लेकिन सुबह और रात को मौसम सर्द बना रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इस सीजन का जनवरी सबसे ठंडा महीना रहा है। मगर इस बार ठंड बीते साल के मुकाबले काफी कम पड़ी है। नए साल के बाद से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी दिन में खिली धूप लोगों को राहत देती है तो कभी धूप के बीच सर्द हवा लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर देती है। कई दिनों बाद शुक्रवार को दिन में निकली धूप से लोगों के चेहरे खिले दिखे। बाजारों में खरीददारी करने वालों की भीड़ रही। वहीं शाम को धूप जाते ही सर्दी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए। ठंडी हवाओं के साथ मौसम में बदलाव देख लोग घरों में जाकर कैद हो गए। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया की अगले दो दिन मौसम साफ बना रहने का अनुमान है। तेजी धूप खिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed