फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Relief: Buses on Panipat and Saharanpur route started running again after the barrage bridge opened

राहत : बैराज पुल शुरू होने से फिर चलने लगीं पानीपत और सहारनपुर रूट की बसें

Fri, 12 Sep 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 12 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Relief: Buses on Panipat and Saharanpur route started running again after the barrage bridge opened
अमरोहा। बिजनौर में गंगा बैराज पुल पर फिर से वाहनों को चलाने की अनुमति मिलने से फिर से यहां से पानीपत-सहारनपुर रूट की बसें शुरू हो गई है। बाढ़ के चलते बिजनौर में बैराज पुल क्षतिग्रस्त होने से अमरोहा डिपो से पानीपत और सहारनपुर को जाने वाली बसों का संचालन भी बंद हो गया था।
विज्ञापन

अब पुल पर आवागमन शुरू होने से बृहस्पतिवार को पानीपत और सहारनपुर की बसें अपने निर्धारित समय से बैराज पुल होते हुए गंतव्य को रवाना हुईं। अब दोनों बसें अपने तय समय पर चलेंगी। अमरोहा डिपो में निगम और अनुबंधित बसों की संख्या 100 है। यहां से बसों का संचालन बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली, संभल के लिए होता है। नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा और आगरा के लिए भी बसों का संचालन है।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो से सहारनपुर जाने वाली बस दो साल पहले बंद हो गई थी। इसका कारण यात्री कम थे और खर्चा नहीं निकल रहा था लेकिन एक बार फिर सहारनपुर के लिए बस का संचालन शुरू कर दिया गया। अमरोहा से सहारनपुर तक का किराया 314 रुपये है। यह बस अमरोहा डिपो से सुबह 5:30 बजे निकलती है जबकि पानीपत के लिए सुबह 7:30 बजे बस निकलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि दोनों बस बिजनौर में बैराज के पुल से होते हुए गंतव्य के लिए जाती है लेकिन सोमवार को गंगा का जलस्तर बढ़ने से बैराज का पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते स्थानीय प्रशासन ने बैराज से निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगती थी। जिससे अमरोहा डिपो की दोनों बस का संचालन बंद हो गया था। लेकिन बुधवार को फिर दोनों बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed