{"_id":"601311418ebc3e08a3081c2d","slug":"refuse-to-married-jpnagar-news-mbd377660297","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल पहले तय हुआ रिश्ता, बारात आने के एक महीने पहले शादी से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल पहले तय हुआ रिश्ता, बारात आने के एक महीने पहले शादी से इंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बरात आने से एक महीने पहले लड़के पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। युवक का रिश्ता दूसरी जगह से तय कर लिया। मानसिक तनाव के कारण युवती बीमार हो गई। मंगेतर संग शादी नहीं होने पर युवती ने मिट्टी का तेल छिड़कर खुदकुशी करने की धमकी दी है। स्थानीय पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। ऐसे में पीड़िता ने डीएम और एसपी को शिकायती देकर कार्रवाई की मांग की है।
सैदनगली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता दो साल पहले बछरायूं के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ तय हुआ था। भाई के आरोप के मुताबिक उसकी बहन का दो साल पहले रिश्ते तय हुआ था। युवक और युवती की फोन पर बातें होती थीं। 25 फरवरी को बरात आना तय था। लेकिन युवक के परिजनों ने उसका बिजनौर की लड़की से दूसरा रिश्ता कर लिया है। युवती के परिजनों ने इसका विरोध किया तो युवक के परिजनों और रिश्ते के बिचौलिया ने शादी में बोलेरो और दस लाख रुपये की नकदी मिलने पर ही शादी करने की बात कही। इधर, रिश्ता टूटने की खबर मिलते ही युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई। युवती ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिस युवक के साथ उसका रिश्ता तय हुआ, वह बरात लेकर नहीं आया तो मिट्टी का तेल छिड़क कर खुदकुशी कर लेगी। युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत बछरायूं थाना पुलिस से की गई। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई की बजाय उन्हें थाने भगा दिया। अब पीड़िता के परिजनों ने डीएम और एसपी को पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।