{"_id":"5dbb1cec8ebc3e93df425803","slug":"ration-card-jpnagar-news-mbd3276185143","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड बनाने में पूर्ति विभाग की मनमानी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड बनाने में पूर्ति विभाग की मनमानी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। राशन कार्ड बनाने में पूर्ति विभाग ने फिर मनमानी शुरू कर दी है। नगर पालिका द्वारा संस्तुत किए गए पात्रों का नाम दर्ज करने में हीलाहवाली कर रहा है। कई महीने बीतने के बावजूद अब तक राशन कार्ड नहीं बन सके है। मनमानी के चलते 77 परिवारों के समक्ष अनाज का संकट गहरा गया है। अध्यक्ष शशि जैन ने मामले से डीएम उमेश मिश्र को अवगत कराया है। इसके साथ ही 77 नामों की सूची सौंपी है।
डीएम उमेश मिश्र के निर्देश के बाद नगर पालिका में राशन कार्ड के लिए फॉर्म जमा करने को विशेष काउंटर खोला गया। ताकि बिचौलियों की भूमिका को खत्म किया जा सके। इसके तहत शहर के विभिन्न मोहल्लों के सैकड़ों लोगों ने फॉर्म जमा किए। इसके बाद कर अनुभाग ने अमीनों से जांच कराई। उनकी राशन कार्ड के लिए पात्रता की जांच की गई, मानक के दायरे में आने वाले को राशन कार्ड के लिए संस्तुति की गई। इसके बाद कार्यालय के जरिए पूर्ति विभाग को भेजा जाता रहा है। हालांकि पूर्ति विभाग ने अब दुबारा से मनमानी शुरू कर दी है। इसके चलते कर अमीनों की जांच में पात्र साबित हुए लोग ने अध्यक्ष शशि जैन से मुलाकात की। उन्होंने भोजन के लिए राशन की समस्या से अवगत कराया। कहा है कि राशन कार्ड नहीं होने से भोजन बनाना मुश्किल हो गया है।
पात्रता की जांच के बाद राशन कार्ड के लिए पूर्ति विभाग को नाम भेजा गया है, लेकिन पूर्ति विभाग राशन कार्ड बनाने में आनाकानी कर रहा है। महिलाओं ने अवगत कराया है। इन लोगों को राशन के लिए दिक्कत बढ़ गई है। शशि जैन, अध्यक्ष, नगर पालिका