फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rasulpur police outpost in charge and a constable suspended for illegally money taking in Amroha

Amroha: अवैध वसूली की शिकायत पर रसूलपुर चौकी इंचार्ज व एक सिपाही निलंबित, एसपी बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Mon, 23 May 2022 09:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा(अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा(अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 23 May 2022 09:17 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के अनुसार रसूलपुर चौकी इंचार्ज गजेंद्र शर्मा व सिपाही रवि के खिलाफ ट्रकों से महीना बांधने का दबाव बनाए जाने की शिकायत मिल रही थी। इसी के चलते दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Rasulpur police outpost in charge and a constable suspended for illegally money taking in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा में अवैध वसूली और काम में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने रसूलपुर चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को निलंबित कर दिया। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी धनौरा को सौंपी गई हैं। एसपी की कार्रवाई के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


गजरौला-चांदपुर मार्ग पर स्थित गांव रसूलपुर चौकी काफी अहम मानी जाती है। इसी मार्ग से काफी संख्या में ट्रक माल लेकर गुजरते हैं। बताया जाता है कि रसूलपुर चौकी इंचार्ज गजेंद्र शर्मा और एक सिपाही रवि के खिलाफ चौकी क्षेत्र से गुजरने वाले ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायत लगातार पुलिस अधीक्षक तक पहुच रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज गजेंद्र शर्मा और सिपाही रवि को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ जांच क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।

विज्ञापन

एसपी बोले- चौकी इंचार्ज के खिलाफ मिल रही थी शिकायत
अमरोहा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि चौकी इंचार्ज गजेंद्र शर्मा व सिपाही रवि के खिलाफ ट्रकों से महीना बांधने का दबाव बनाए जाने की शिकायत मिल रही थी। प्रथम दृष्टया शिकायतों को सही मानते हुए दोनों को निलंबित कर दिया गया है। जनपद में पुलिस द्वारा अवैध वसूली व कार्य में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed