फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rape punishment forgive in fourty thousand

दुष्कर्म का पाप, 40 हजार में माफ

Mon, 23 Apr 2018 01:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। Updated Mon, 23 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक युवक ने विधवा के साथ दुष्कर्म किया। मामले में जब बात बढ़ने लगी तो गांव में पंचायत बैठी। पंचों ने आरोपी से विधवा को 40 हजार रुपये दंड के तौर पर दिलवा कर मामला रफादफा करा दिया।
विज्ञापन

  सबसे बड़ी बात यह है कि घटना की भनक लगने पर गांव में पहुंचे हल्का दरोगा भी पंचायत के इस तुगलकी फरमान को स्वीकार कर बिना कार्रवाई लौट गए। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विधवा अपने बच्चे व अन्य परिजनों के साथ रहती है। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक युवक शाम चार बजे मौका पाकर विधवा के घर में घुस गया। इसके बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। जब आरोपी भागने लगा तो विधवा ने शोर मचा दिया। पीड़िता की चीख सुनकर मोहल्ले में भीड़ जमा हो गई। जब पुलिस से शिकायत की नौबत आने लगी तो ग्रामीणों ने बीच बचाव कर पीड़िता की समाज में बदनामी का हवाला देकर पंचायत बुलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पंचों ने आरोपी से विधवा को 40 हजार रुपये हर्जाना देने की बात कही। इस बात पर आरोपी ने अपनी सहमति दे दी। इसके बाद पंचों ने आरोपी को छोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पंचों ने फैसला करने की बात कहकर दरोगा को लौटा दिया।

    इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं हैं। पीड़िता लिखित में शिकायत करती है तो आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पंचायत कर आरोपियों को बचाने वाले पंचों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिर भी अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed