फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rape

पति पर तीन तलाक और देवर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
rape
जोया (अमरोहा)। दूसरी शादी करने के लिए पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हत्या करने के इरादे से गला घोटा और जलाकर मारने की कोशिश की। महिला की तहरीर पर डिडौली पुलिस ने पति-देवर समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र की महिला की शादी 13 साल पहले मुरादाबाद के युवक के साथ हुई थी। महिला के तीन बच्चे भी हैं। आरोप के मुताबिक महिला का पति दूसरी शादी करने की फिराक में लग गया। उसने महिला को तलाक देने की धमकी दी। देवर ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत परिजनों से की तो ससुराल वाले उनसे रंजिश रखने लगे। पीड़िता अपने मायके में थी। चौदह फरवरी को पति मायके आया और तीन तलाक दे दिया। हत्या करने के इरादे से दुपट्टे से गला घोंटा। मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। पड़ोसियों के आने पर आरोपी फरार हो गया। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ तीन तलाक, देवर पर दुष्कर्म और तीन परिजनों पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed