फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ramzan,month,amroha

नजर आया चांद, मुबारक हो माहे रमजान

Tue, 07 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 07 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
ramzan,month,amroha
अंबेडकरनगर के मीरानपुर मोहल्ले में स्थित इस मस्जिद में रमजान के पवित्र माह को लेकर हुई विशेष साफ-सफाई। - फोटो : अमर उजाला
 शब ए बरात के बाद से माहे रमजान का बेसब्री से इंतेजार कर रहे लोगों के लिए रमजान का चांद खुशी लेकर आया। आसमान में टकटकी लगाए बैठे लोगों को आसमान में छाए बादलों ने परेशान रखा, लेकिन बाद नमाजे मगरीब दिल्ली, देवबंद और लखनऊ से चांद दिखाई देने की तस्दीक के बाद मस्जिद से सायरन बजाकर माह-ए-रमजान की आमद का एलान किया गया।
विज्ञापन


 शहर इमाम डॉ. तारिक हसन ने बताया कि, रमजान का महीना बरकत और रहमत लेकर आता है। बताया जाता है कि, इस दिन पवित्र किताब कुराने पाक दुनिया पर नाजिल हुई थी और रमजान माह में जन्नत के सभी दरवाजे खुल जाते हैं। इस लिहाज से मुस्लिमों में मुकद्दस बेहद खास है। शब ए बरात के बाद से मुस्लिम बड़ी बेसब्री से रमजान के चांद का इंतजार करते हैं। आखिर वह दिन आ ही गया। 
विज्ञापन


बताया कि चांद की तस्दीक दिल्ली, लखनऊ, देवबंद और दीगर जगहों से की गई है। माह-ए-रमजान का चांद दिखाई दे गया है। इससे पहले शाम ढलते ही महिला, पुरुष और बच्चे मकानों की छतों पर चढ़ गए थे और आसमान की ओर टकटकी लगाए चांद को तलाशने लगे। लेकिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण चेहरों पर मायूसी मिली। बाद नमाजे मगरीब जामा मस्जिद से चांद दिखाई देने का एलान सायरन बाजकर हुआ, तो खुशी से उछल पड़े। एक दूसरे को माह-ए-रमजान की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed