{"_id":"6a5bdaf39317fcb622056dbe","slug":"rampur-saifai-syndicate-used-to-loot-the-recruitment-process-yogi-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-168512-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विकास की सौगात के जरिये अमरोहावासियों को साध गए योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विकास की सौगात के जरिये अमरोहावासियों को साध गए योगी
विज्ञापन
अमरोहा(अनिल चौहान)। जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन केवल विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे भाषण में राजनीतिक संदेश भी साफ तौर पर दिखाई दिए। करीब 25 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाने के साथ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखे हमले किए। कानून व्यवस्था, हिंदुत्व, किसानों, युवाओं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति की भी झलक पेश की।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और माफिया तथा अपराधियों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति ने प्रदेश की तस्वीर बदली है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर अपराध, दंगे और अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा और निवेश का बेहतर माहौल तैयार किया है। विकास के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में तेजी से तैयार हो रहे एक्सप्रेसवे नेटवर्क, औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन का उल्लेख किया।
उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, शामली-अंबाला एक्सप्रेसवे, गोरखपुर एक्सप्रेसवे सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की सबसे तेजी से विकसित होने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। बिजली व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधारभूत सुविधाओं में हुए सुधार को भी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। किसानों को साधने के प्रयास में मुख्यमंत्री ने गन्ना मूल्य भुगतान और कृषि क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ाने की बात भी प्रमुखता से रखी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने धार्मिक आस्था और हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता दी। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में मुख्यमंत्री का पूरा भाषण आगामी विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में केंद्रित रहा। उन्होंने विकास, कानून व्यवस्था, किसानों, युवाओं और वैचारिक मुद्दों को एक साथ जोड़ते हुए अमरोहावासियों तक स्पष्ट राजनीतिक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- --
यदि नौगावां सादात और अमरोहा सीट से भी जनसमर्थन मिलता तो खूब होता विकास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांगों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब भी अमरोहा के विधायक लखनऊ आते हैं तो अपने क्षेत्र के विकास के लिए नई परियोजनाओं की मांग करते हैं। कोई ट्रॉमा सेंटर की मांग करता है तो कोई अन्य विकास कार्यों का प्रस्ताव लेकर आता है। उन्होंने कहा कि अमरोहा के लोगों ने दो विधायक और सांसद भाजपा को दिए, इसलिए क्षेत्र में विकास कार्य भी तेजी से हुए हैं। इस बार वह अमरोहा और मंडी धनौरा के लिए विकास परियोजनाएं लेकर आए हैं। उन्होंने मंच से बीते विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि यदि नौगावां सादात और अमरोहा सीट में भी इसी तरह का जनसमर्थन मिला होता तो वहां भी खूब विकास कार्य होता। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि अगली बार वह हसनपुर और नौगावां सादात क्षेत्र के लिए नई विकास परियोजनाओं के साथ आएंगे।