फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rampur's Kanwarias died due to scooty collision on the highway

हाईवे पर स्कूटी की टक्कर से रामपुर के कांवड़िये की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Rampur's Kanwarias died due to scooty collision on the highway
भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए ब्रजघाट से गंगाजल लेकर आ रहे रामपुर के कांवड़िये को दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पीछे से आ रहे स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल कांवड़िये को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं स्कूटी सवार दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। ये तीनों शिवभक्त भी ब्रजघाट से जल लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में चौधरपुर हाईवे पर सोमवार सुबह के समय हुआ। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि रामपुर जिले के स्वार थानाक्षेत्र के मसवासी निवासी चंद्रसेन मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका सबसे छोटा बेटा धीरू उर्फ वीरू (22) बीए का छात्र था। धीरू रविवार को शिवभक्तों के साथ ब्रजघाट से गंगाजल लेने आया था। सोमवार सुबह सात बजे उसके साथी कांवड़ियों का जत्था दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली रोड से गंतव्य के लिए बढ़ा। सभी शिवभक्त डीजे की धुन पर झूमते चल रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद के हाथी वाला मंदिर निवासी विपिन अपनी पत्नी शिखा और भतीजी तन्वी के साथ ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। तीनों शिवभक्त एक स्कूटी पर सवार थे।
विज्ञापन

इधर, रामपुर के कांवड़ियों का जत्था डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर चौधरपुर के सामने पहुंचा तभी धीरू को विपिन की स्कूटी की टक्कर लग गई। हादसे में धीरू के साथ ही स्कूटी सवार विपिन, उनकी पत्नी और भतीजी भी घायल हो गई। पुलिस ने चारों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि धीरू की हालत गंभीर देखते हुए उसे मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान धीरू की मौत हो गई। हादसे की खबर पाकर रोते-बिलखते धीरू के परिजन अस्पताल पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में धीरू के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed