फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ram barat in amroha

धूमधाम से निकली प्रभु राम की बारात, झांकियों ने बाधां समा

Fri, 07 Oct 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 07 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
ram barat in amroha
अमरोहा के मोहल्ला कोट से राम बारात में शामिल झांकी - फोटो : amar ujala
 श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से गुरुवार को प्रभु राम की बारात धूमधाम से निकली। रामदरबार के साथ शोभायात्रा में शामिल सुंदर झाकियों ने सबको मोहित  कर डाला। भगवान शिव शंकर का तांडव और अघोरी नृत्य ने सभी का मनमोह लिया। बैंडबाजे की धुन पर भक्त झूम उठे और माहौल भक्तिमय हो गया। 
विज्ञापन


शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला कोट स्थित दिल्ली वालों के मकान से हुआ।  जहां सभी ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की आरती उतारी। तिलककर  विधि विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई। इसमें  प्रभु श्रीराम-लक्ष्मण रथ पर विराजमान थे। उनकी शोभा  देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन


इसके अलावा भरत-शत्रुघन, महर्षि विश्वामित्र, प्रभु का  बालपन की झाकियों ने सबका मन मोह लिया। बैंडबाजे की धुन पर बज रहे भजनों  से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा कोट चौराहा, बाजार बटवाल, गुजरी,  कटरा, बसावनगंज, कोतवाली, मछरट्टा होते ही रामलीला स्थल पर जाकर समाप्त  हुई। जहां प्रभु राम की आरती की गई। इसके पश्चात भजन कीर्तन हुआ। प्रभु के  जयकारों से पंडाल गूंज उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला स्थल पर भगवान राम, लक्षमण की आरती की गई। राम बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। राम बारात में भगवान शिव शंकर का तांडव और अघौरी नृत्य, राधा कृष्ण, बांके बिहारी, राजा दशरथ, गुरु विशिष्ट, गुरु विश्वामित्र और राम दरवार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यहां, अजय कुमार अग्रवाल, विशाल गोयल, कुंवर विनीत, रमेश गोयल, रविराज सरन, कपिल शर्मा, अजय चतुर्वेदी, शारदुल अग्रवाल, संजीव सैनी आदि मौजूद रहे। 


प्रभु राम के संग जानकी माता ने लिए फेरे
अमरोहा। रामलीला कलाकारों ने प्रभु राम सीता विवाह की लीला का मंचन किया। सीता माता ने प्रभु राम के साथ फेरे लिए। सीता माता की विदाई हुई। जानकी की विदाई पर राजा जनक की आंखे भर आई। कलाकारों ने इस लीला का मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed