फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rajiv Hospital took payment from insurance company without treatment, case filed

Amroha News: बिना उपचार बीमा कंपनी से राजीव अस्पताल ने ले लिया भुगतान, केस

Sun, 01 Jun 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 01 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Hospital took payment from insurance company without treatment, case filed
गजरौला (अमरोहा)। नगर स्थित राजीव अस्पताल प्रबंधन ने बीमा कंपनी से भुगतान लेने के बाद मरीजों का उपचार नहीं किया। बीमा कंपनी ने जांच कराई तो मामला पकड़ में आया। जिसके बाद अस्पताल संचालक डॉ. राजीव सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जूनो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी अर्घ्य अजय गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि राजीव अस्पताल में मरीजों के इलाज से संबंधित कई गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं। अस्पताल प्रबंधन कई ऐसे मरीजों का उपचार दर्शाकर बीमा कंपनी से भुगतान ले लिया, जिनका उपचार ही नहीं किया गया। कंपनी की जांच रिपोर्ट में उल्लेखित भुगतान रिकॉर्डों में भी कई अनियमितताएं सामने आई हैं।
विज्ञापन

कहा कि अस्पताल संचालक डॉ. राजीव सैनी ने मरीजों का उपचार किए बिना ही 11.21 लाख रुपये की धनराशि बीमा कंपनी से प्राप्त की है। इसके अलावा भी कई अन्य भुगतान किए गए हैं, जो जांच के बाद स्पष्ट हो सकते हैं। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मामले में शिकायत के आधार पर अस्पताल संचालक डॉ. राजीव सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed