फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Raised demand to start cooperative sugar mill

Amroha News: अमरोहा की सहकारी चीनी मिल को शुरू कराने की मांग उठाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Raised demand to start cooperative sugar mill
मंडी धनौरा (अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन शंकर गुट की पंचायत में बसपा शासनकाल में बेची गई अमरोहा की सहकारी चीनी मिल को अगले पेराई सत्र से शुरू किए जाने की मांग की गई है। साथ ही पंचायत में जनपद का दर्जा मिलने के 25 साल बाद भी अमरोहा विकास प्राधिकरण का गठन नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में भाकियू शंकर की पंचायत हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल 2023 के बाद किसानों के ट्यूबवेल की बिजली निशुल्क व घरेलू बिजली मीटरों में बिल बनाने की प्रक्रिया में बदलाव किया है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है। पंचायत में आरोप लगाया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में 40 प्रतिशत उपभोक्ताओं के बिल दोगुना से अधिक आ रहे हैं। उनकी जांच कराकर ठीक करने की मांग की गई। साथ ही आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना समर्थन मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने, अमरोहा की बंद पड़ी चीनी मिल को चालू कराने व अमरोहा विकास प्राधिकरण व जिला सहकारी बैंक के बोर्ड का अलग गठन किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, संरक्षक धर्मवीर सिंह, राज चौधरी, आसमीना, शेर सिंह राणा, सदाकत हुसैन, जोनी, चंद्रशेखर सिंह, नेमपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article