फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   railway crossing,boom,jam

मैजिक ने फाजलपुर रेलवे क्रासिंग का बूम तोड़ा, लगा जाम

Mon, 01 May 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 01 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
railway crossing,boom,jam
रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का काम तेज - फोटो : demo
मंडी धनौरा रोड पर रविवार की सुबह मैजिक की टक्कर से फाजलपुर रेलवे क्रासिंग का बूम टूट गया।  हालांकि उस समय लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को पास कर दिया गया। दोपहर में पैसेंजर ट्रेन को पास करने के दौरान बूम को ठीक किया गया। इस दौरान करीब आधा घंटा तक स्टेट हाइवे पर जाम लगा रहा। आरपीएफ ने चालक को गिरफ्तार कर मैजिक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


मंडी धनौरा रोड स्थित फाजलपुर बिजली घर पर रविवार की सुबह करीब 7.25 बजे लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 15011 को पास करने के लिए गेट मैन बंटी सागर गेट बंद कर रहा था। उसी समय धनौरा की ओर से आ रही मैजिक ने फाटक क्रास करने की जल्दबाजी में गेट में टक्कर मार दी। जिससे गेट टूट गया।
विज्ञापन


गेट मैन ने तत्काल ही कंट्रोल को सूचना दे दी। सूचना पाकर आरपीएफ कर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए और टाटा मैजिक को कब्जे में कर चालक को हिरासत में ले लिया। चेन डाल कर एक्सप्रेस ट्रेन को पास किया गया। दोपहर करीब करीब 2.35 बजे गजरौला से नजीबाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन के निकलने के समय गेट को ठीक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट ठीक करने के दौरान ही पैसेंजर ट्रेन के पास किया गया। गेट ठीक होने के बाद ही करीब 3.05 बजे गेट  खोला जा सका। इसी दौरान हाइवे पर दोनों ओर जाम लगा रहा।    उधर आरपीएफ ने टाटा मैजिक चालक साजिद पुत्र साहिद  निवासी मंडी धनौरा के खिलाफ रेलवे एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed