फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   raid on medical store

मेडिकल स्टोर में छापेमारी, दवा की अधिक कीमत लिए तो लाइसेंस निरस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
raid on medical store
अमरोहा। सहायक आयुक्त औषधि दीपक शर्मा ने शहर के मेडिकल स्टोर में छापा मारा। उन्होंने जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता को परखा। इसके साथ ही बिक्री की सघन तरीके से जांच की। उन्होंनेे जीवन रक्षक दवाओं को पर्याप्त तरीके से उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अधिक कीमत पर दवा की बिक्री हुई तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। छापा पड़ने से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त औषधि दीपक शर्मा जिले के औषधि निरीक्षक राजेश यादव के साथ दुकानों पर छापा मारने के लिए निकले। उन्होंने अग्रवाल मेडिकल एंड सर्जिकल स्टोर-बिजनौर रोड, राज मेडिकल स्टोर मोहल्ला बटवाल, श्री राम मेडिकल स्टोर मोहल्ला बटवाल, श्री बालाजी मेडिकल स्टोर बिजनौर रोड, शर्मा मेडिकल स्टोर बिजनौर रोड, न्यू शिफा मेडिकल स्टोर बटवाल और सिटी फार्मेसी मोहल्ला बटवाल का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों के स्टॉक की गहनता से जांच की। दुकानदारों से बिक्री के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने औषधि निरीक्षक राजेश यादव को जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकानों में अनावश्यक भीड़ नहीं रखें। मास्क के लिए लोगों को प्रेरित करते रहें। ताकि कोरोना के संक्रमण से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed