फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Questions raised over handing over of minor; police personnel accused of taking bribes.

Amroha News: नाबालिग की सुपुर्दगी पर उठाए सवाल पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Questions raised over handing over of minor; police personnel accused of taking bribes.
अमरोहा। मंडी धनौरा क्षेत्र में घर से नाराज होकर गईं तीन नाबालिग बहनों में से एक की सुपुर्दगी को लेकर नया मोड़ आ गया है। किशोरियों के भाई ने बाल कल्याण समिति में शिकायती पत्र देकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक नाबालिग बहन को बालिग बताकर सुपुर्दगी पर सवाल उठाए और पुलिस कर्मियों पर रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ये मामला मंडी धनौरा थाने से जुड़ा है। यहां रहने वाली नाबालिग तीन बहनें घर से नाराज होकर चली गई थीं। काफी तलाश के बाद जब उनका पता नहीं चला तो किशोरियों का भाई परिवार के साथ मंडी धनौरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने जा रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि रास्ते में मलंगपुर गांव निवासी युवकों ने प्राथमिकी दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि थाने पहुंचने पर दरोगा संजीव तोमर और सिपाही रजत कुमार ने उनसे बहनों की तलाश के नाम पर 15 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि हरिद्वार से बरामद करने के बाद पुलिस ने उसकी बहनों से मिलने नहीं दिया और न ही मेडिकल परीक्षण की जानकारी दी। आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय बहन को बिना किसी आयु संबंधी प्रमाण के विवेचक ने बालिग मान लिया तथा उसके बयान दर्ज कर सुपुर्दगी की कार्रवाई की गई।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिलेश भारद्वाज ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर तीनों बहनों की उम्र का मेडिकल करने के निर्देश दिए गए हैं। विवेचक की भूमिका संदिग्ध लग रही है। प्राथमिकी में नाबालिग बच्ची को विवेचक ने बिना किसी उम्र प्रमाण के सुपुर्दगी में दे दिया। किशोरी के भाई ने पुलिस कर्मियों पर पैसे लेने का भी आरोप लगाया है। मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed