फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Board Exam Question papers will be monitored by CCTV camera in strong room

UP Board Exam: स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे से होगी प्रश्न पत्रों की 24 घंटे निगरानी, लगेंगी अलर्ट डिवाइस

Thu, 12 Jan 2023 06:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 12 Jan 2023 06:00 AM IST
सार

परीक्षार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर की साफ-सफाई आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर बिजली, जनरेटर, इनवर्टर आदि की व्यवस्था के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
UP Board Exam Question papers will be monitored by CCTV camera in strong room
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्रों की निगरानी भी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से होगी। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र और विद्यार्थियों का ब्योरा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। स्ट्रांग रूम में बाहरी व्यक्तियों का आवागमन नहीं रहेगा। स्ट्रांग रूम के बाहर लॉग बुक रखी जाएगी। यहां आने जाने वाले व्यक्तियों का विवरण अंकित किया जाना अनिवार्य होगा। स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे संचालित रहेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक की है। स्ट्रांग रूम में अलर्ट डिवाइस लगाई जाएगी, जिससे किसी व्यक्ति के प्रवेश करने पर डिवाइस अलर्ट कर सके।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर की साफ-सफाई आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर बिजली, जनरेटर, इनवर्टर आदि की व्यवस्था के लिए कहा गया है। साथ ही बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों व शिक्षण कर्मचारियों के पहचान पत्र बनवाने के लिए सूची उपलब्ध कराने के निर्देश भी प्रधानाचार्य को दिए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

बताया कि 16 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक हाई स्कूल का प्रारंभिक हिंदी का पेपर होगा, जबकि इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद 17 फरवरी को उसी समय हाईस्कूल में पालि, अरबी, फारसी और इंटरमीडिएट में संगीत गायन, संगीत वादन और नृत्य कला का पेपर होगा। इसके बाद तीसरा पेपर 20 फरवरी को होगा। इस वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हाईस्कूल में 28624 और इंटर में 26061 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed