फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Purva wind gained strength, humidity increased the problem

Amroha News: पुरवा हवा ने पकड़ा जोर, उमस ने बढ़ाई परेशानी

Wed, 22 May 2024 11:19 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 22 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Purva wind gained strength, humidity increased the problem
अमरोहा। प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। पिछले दिनों तापमान 44 डिग्री पहुंचा तो अब पुरवा चलने से परेशानी और बढ़ गई है। कहने को तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आई है, लेकिन पुरवा हवा से उमस में भारी इजाफा हो गया है। उधर, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 30 डिग्री पहुंच गया है। पुरवा हवा भी लोगों को भारी गर्मी और उमस का एहसास कराती रही। लोग पसीने से तर-बतर रहे।
विज्ञापन

मई माह के तीसरे सप्ताह में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मगर, गर्मी बेकाबू हो रही है। जिले में भले ही दो दिनों में तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आई है। लेकिन, उमस बढ़ने से घरों के अंदर भी लोगों का पंखे में भी पसीना छूट रहा है। मंगलवार के बाद बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान 29 से बढ़कर 30 डिग्री पहुंच गया। तापमान में गिरावट होने से भी जनमानस को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को उमस बढ़ने से लोगों का पसीना छूटता रहा। सड़कों पर रोजाना की तरह दोपहर में आवाजाही बहुत कम रही तो दोपहिया वाहन चालक शरीर को पूरी तरह ढककर गुजरते नजर आए। लोग छांव तलाशते दिखे। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह का कहना है कि मंगलवार और बुधवार को पुरवा हवा चली। इससे तापमान में गिरावट हुई है। लेकिन उमस बढ़ी है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है। जिससे गर्मी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed