फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pull the coil from the ears of a woman working in the field

खेत में काम कर रही महिला के कानों से कुंडल खींचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Pull the coil from the ears of a woman working in the field
बाइक सवार बदमाशों ने खेत में काम कर रही महिला के कानों से कुंडल खींच लिए। घटना में महिला घायल हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के पीलाकुंड गांव की है। यहां पर वीरभान सिंह का परिवार रहता है। उनका घर सड़क किनारे है। घर के सामने सड़क के दूसरी ओर उनका खेत है। आरोप है कि मंगलवार की शाम वीरभान सिंह की पत्नी कश्मीरी देवी खेत पर काम कर रही थीं, तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और महिला को अकेला देख कर गला दबा दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान बदमाशों ने दोनों कानों से कुंडल खींच लिए। कुंडल खींचने से कश्मीरी देवी घायल हो गईं। आरोप घटना को अंजाम देकर नौगांवा सादात की तरफ भाग निकले। कश्मीरी का शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन महिला को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। वीरभान सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed