फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of teachers

इंटर कॉलेजों के शिक्षकों का उपवास, पठन पाठन बाधित, सरकार पर भड़कें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
protest of teachers
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने शनिवार को स्कूल से आकस्मिक अवकाश लिया। इसके बाद उपवास में शामिल हुए। इसके चलते इंटर कॉलेज में पठन-पाठन बाधित रहा। वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के बदले समान वेतन की मांग को दोहराया। सामूहिक बीमा और निशुल्क इलाज की सुविधा को बहाल कराई जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित 11 सूत्रीय पत्रक डीआईओएस को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन से जुड़े शिक्षक शनिवार को डीआईओएस कार्यालय में एकत्र हुए। यहां पर कार्यालय परिसर में उपवास शुरूकिया। दोपहर लगभग 2.30 बजे उपवास समाप्त हुआ। पूर्व शिक्षक एमएलसी सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार दमनकारी नीतियों को बढ़ावा दे रही है। महंगाई में रोजाना बढ़ोत्तरी हो रही है। बावजूद भत्तों में कटौती कर दी गई है। ऐसे में सरकार भत्तों को जारी करें ताकि आर्थिक राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को सेवा शर्ते लागू की जाए क्योंकि यह लोग काफी दिनों से अध्यापन कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. जीपी सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली हर हाल में करना होगा। शिक्षकों को इससे कम कुछ भी मंजूर नहीं है क्योंकि पेंशन ही शिक्षक और कर्मचारियों के रिटायरमेंट के बाद सहारा है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर और व्यवसायिक शिक्षकों को पूर्णकालिक का दर्जा दिया जाए ताकि इन लोगों का भविष्य सुरक्षित रह सके। इस दौरान अतुल पंडित, डॉ. राजवीर यादव, दानिश हबीब खान, आसिम अब्बासी, रामपाल यादव, अवनीश यादव, मनोज गौड़, बालक राम चोपड़ा, साहित्य प्रभाकर, धर्मेंद्र चौधरी, रजा इमाम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed