फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of name cut from voter list

मतदाता सूची से नाम कटने पर भड़के अलीनगर के ग्रामीण, प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
protest of name cut from voter list
अमरोहा। मतदाता सूची से नाम कटने के विरोध में अलीनगर के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कुछ दबंग लोगों पर नाम कटवाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने सूची में नहीं जोड़े जाने पर उग्र आंदोलन की चेतवानी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम पंचायत अलीनगर के तमाम पुरूष और महिलाएं एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां अधिकारी और दबंग ग्रामीणों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को प्रार्थना पत्र देकर वोट बनवाने की मांग की। कहा कि ग्राम पंचायत अलीनगर और सम्मिलित ग्राम मुरादपुर विकासखंड धनौरा की निर्वाचन नामावली से 21 वोट बिना जांच पड़ताल के निरस्त कर दिए गए है। जबकि 21 मतदाता ग्राम पंचायत अलीनगर के स्थाई निवासी है। काफी लंबे समय से अपने मत का प्रयोग करते आ रहे हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह वोट जोड़ने नहीं गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मोनिका, पप्पू सिंह, कोशिंदर, प्रमोद कुमार, धर्मपाल, देवेंद्र सिंह, सावित्री, सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed