फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of farmers

स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करें सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
protest of farmers
रजबपुर (अमरोहा)। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का धरना चौदहवें दिन भी जोया टोल प्लाजा पर जारी रहा। आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही अन्नदाता के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। इसके अलावा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने व एमएसपी पर कानून बनाने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के हसनपुर ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान बुधवार को भी जोया टोल प्लाजा पर डटे रहे। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने उद्योगपतियों केे लाभ पहुंचाने के लिए तीनों कृषि कानून बनाए हैं। सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है। पिछले छह महीने से किसान कानूनों के विरोध में लड़ाई लड़ रहा है। सड़कों पर आंदोलन हो रहे हैं। बावजूद इसके सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। सरकार हठधर्मिता रवैया अपना रही है। सरकार तीनों कृषि कानून व प्रस्तावित बिजली विधेयक 2020 वापस ले। इसके अलावा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना व एमएसपी पर कानून बनाया जाए। तीनों काले कानूनों को वापस होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान शीशपाल सिंह, अरविंद, महेंद्र सिंह, जमील, जयपाल सिंह, मुकेश, सचिन, समरपाल और महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed