{"_id":"5fe6369a8ebc3e3ba10d3e3f","slug":"protest-of-agriculture-act-jpnagar-news-mbd37391283","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताली और थाली बजाकर जताया कृषि कानूनों का विरोध, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताली और थाली बजाकर जताया कृषि कानूनों का विरोध, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर (अमरोहा)। कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू असली के पदाधिकारियों ने जिले भर में आठ स्थानों पर ताली और थाली बजाकर आक्रोश जताया। सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी की। बड़े उद्योगपति अडानी-अंबानी की सरकार बताया। किसानों नेताओं ने तीनों कानून वापस नहीं लेने तक उग्र आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। आक्रोशित किसान नेताओं ने पीएम के लाइव प्रसारण का बहिष्कार भी किया।
25 दिसंबर को भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को एलईडी के जरिए सीधा प्रसारण कराया गया था। कार्यक्रम में जिला प्रशासन ने जिले के किसानों को आमंत्रित किया था। लेकिन, किसान संगठनों ने इसका बहिष्कार कर दिया। भाकियू असली के जिलाध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान चकमजीदपुर गांव में एकत्र हुए। यहां ताली और थाली बजाकर आक्रोश जताया। कहा कि यह सरकार किसान मजदूर और युवाओं की नहीं है, बल्कि बड़े उद्योगपति अडानी-अंबानी की सरकार है। देश का अन्नदाता इस सरकार के एजेंडे से बाहर होता जा रहा है। लेकिन किसान अपने हक के लिए लड़ता रहेगा। जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान चौधरी रविंदर सिंह, पवन कुमार, जितेंद्र सिंह, जय वीर सिंह, विजयपाल सिंह, जयकीरत सिंह, राजवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, निशांत कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में तमाम किसानों ने धनौरा रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा नन्हेंड़ा कैलसा, नारंगपुर, धनौरा सहित आठ स्थानों पर ताली-थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किए गए।