फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of advocates

न्यायिक कार्य से वितर रहे अधिवक्ता, अनशन-प्रदर्शन जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
protest of advocates
अमरोहा। कोर्ट कर्मी और अधिवक्ता विवाद प्रकरण में बुधवार को भी कचहरी में अधिवक्ताओं का अनशन जारी रहा। न्यायिक कार्य से विरत रहे। धरना देकर नारेबाजी की। कर्मचारी और एक न्यायिक अधिकारी के ट्रांसफर होने तक आंदोलन जारी रखने ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के अध्यक्ष चौधरी महाराज सिंह और सचिव आलोक कुमार ने बताया कि 26 फरवरी को एक न्यायालय के कर्मचारी ने अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की थी। इस दौरान बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ता न्यायिक अधिकारियों से मिले थे। बावजूद इसके कर्मचारी पर कार्रवाई करने की बजाय उसे सीनियर कोर्ट में भेज दिया गया। तभी से अधिवक्ता एक न्यायिक अधिकारी के व्यवहार से क्षुब्ध होकर न्यायिक कार्य से विरत हैं। संबंधित बाबू के जिला मुख्यालय से अन्य न्यायालय में ट्रांसफर और एक न्यायिक अधिकारी के ट्रांसफर तक क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया है। साथ ही संबंधित न्यायालय का कार्य बहिष्कार कर दिया है। इस संबंध में बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद से मिलेगा। इस दौरान कपिल चिकारा, मनु शर्मा, दिनेश सिंह, प्रवेश गिल, संजीव कुमार शर्मा, आदिश सैफी, तस्लीम अहमद, मोहम्मद यूसुफ, कुलदीप चौधरी, काविंद्र सिंह, अर्जुन सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed