फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest

दिल्ली जाने से रोका तो भड़के किसान, टोल प्लाजा पर दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
protest
गढ़ के टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे हुए भाकियू असली के कार्यकर्ता - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बार्डर पर चल रहे आंदोलन में भाग लेने जा रहे भारतीय किसान यूनियन असली गुट के कार्यकर्ताओं को हापुड़ जनपद की पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा पर रोक लिया। इससे गुस्साए किसान टोल प्लाजा पर ही धरने पर बैठ गए। बाद में उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे जाने दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन असली गुट के मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को दिल्ली बार्डर पर जा रहे थे। कार्यकर्ताओं को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोक लिया। इससे क्षुब्ध होकर भाकियू कार्यकर्ता वहीं पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठते ही प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। टोल प्लाजा पर वाहनों की लाइन लग गई। भाकियू असली के जिला प्रवक्ता नरेेश सिंह ने बताया कि बाद में पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर उनको आगे जाने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed