फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Protest by *lekhpals* (revenue accountants) against delays in the payment of arrears and transfers

Amroha News: एरियर में देरी और स्थानांतरण के विरोध में लेखपालों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Protest by *lekhpals* (revenue accountants) against delays in the payment of arrears and transfers
अमरोहा। तहसील अमरोहा में वेतन एरियर समय से जारी नहीं होने और स्थानांतरण नीति के विरुद्ध तबादले किए जाने के विरोध में लेखपाल संघ ने रविवार रात धरना-प्रदर्शन किया। लेखपाल पहले तहसीलदार के कक्ष में बैठ गए। इसके बाद बाहर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। अधिकारियों की कार्यशैली के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष दुष्यंत देवल ने बताया कि तहसील में उनका वेतन एरियर समय से जारी नहीं किया जाता। इसके अलावा शासन की स्थानांतरण नीति के विपरीत तबादले किए जा रहे हैं। इससे लेखपालों में रोष है। सूचना पर एसडीएम ने लेखपालों को समझाया, जिसके बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान तहसील मंत्री विवेक कुमार, अंकुर सेठी, आयुष्मान, हर्ष, प्रेमपाल सिंह, मयंक, साजिद और शेखर देओल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed