फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   production of wheat affected in amroha

गेहूं उत्पादन में एक लाख क्विंटल की गिरावट

Mon, 25 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 25 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
production of wheat affected in amroha
अंबेडकरनगर के अकबरपुर में गुरुवार को लगी आग से जली गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
अमरोहा। मौसम की मार का असर गेहूं के उत्पादन पर दिख रहा है। आंधी-बारिश से प्रभावित गेहूं की मोटाई औसत से कम आ रही है। इससे जिले में गेहूं में बीस से तीस फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


प्रति बीघा में दो से ढाई क्विंटल गेहूं निकल रहा है, जबकि तीन से सवा तीन क्विंटल प्रति बीघा गेहूूं की औसत पैदावार होनी चाहिए। दूसरी और गेहूं का दाना भी पतला निकल रहा है, जो खरीद के मानकों पर रखा नहीं उतर रहा है। इससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मंडी में पतले दाने वाले गेहूं के दाम कम लग रहे हैं। इसने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन


गत वर्ष मौसम की मार से अन्नदाता उबर भी नहीं पाया था कि इस साल मार्च में आंधी-बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। फसल खेतों में बिछने से जो डर पैदा हुआ था, अब गहाई के बाद सही साबित हो  रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों का अनुमान है कि, अप्रैल में अचानक तापमान में तेजी आने के कारण भी गेहूं का दाना मोटा नहीं हो पाया है। इससे उत्पादन प्रभावित हो गया है। कृषि विभाग के सर्वे के मुताबिक, जनपद में दो से ढाई क्विंटल प्रति बीघा की दर से गेहूं निकल रहा है, जबकि औसत पैदावार तीन से साढ़े तीन क्विंटल होती है। अभी तक की गहाई के नतीजों से पता चलता है कि, बीस से लेकर तीस फीसदी गेहूं के उत्पादन में गिरावट आई है। 


दाना पतला-नमी अधिक, कैसे हो गेहूं खरीद ः गेहूं का उत्पादन जहां कम रहा है। 
वहीं गेहूं का पतला दाना और नमी भी किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। गेहूं खरीद के मानकों में अभी तक शासन की ओर से कोई छूट नहीं दी गई है। इससे किसान चिंतित हैं। गेहूं के मानकों पर खरा न उतरने से क्रय केंद्र प्रभारी लौटा रहे हैं। किसानों को कम दामों पर गेहूं को बेचना पड़ रहा है। 

आंकड़े एक नजर में
 प्रति बीघा 3 क्विंटल उत्पादन का था अनुमान a पूरे जिले में 92.150 हेक्टेयर में बोया गया था गेहूं a 39 लाख क्विंटल गेहूं उत्पादन का अनुमान था

यह पैदावार
प्रति बीघा में 2 से ढाई क्विंटल प्रति बीघा a जिले में 80000 से 1,00000 क्विंटल उत्पादन घटा a 38, 00000 क्विंटल के लगभग होगा गेहूं उत्पादन 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed