{"_id":"5aef5f074f1c1b9d098b887c","slug":"problem-raised-of-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से परेशानी बढ़ी
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
Updated Mon, 07 May 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली आने व जाने का कोई समय निर्धारित न होने से लोग परेशान हैं। अक्सर शाम के समय बिजली गुल होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। ग्रामीण अंचल में भी अघोषित बिजली कटौती से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
पिछले कुछ समय से नगर व देहात में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। कभी सुबह तो कभी दोपहर और अब कई दिन से शाम को अचानक कई-कई घंटे बिजली गुल हो रही है। इससे लोग परेशान हैं। शाम के समय बिजली गायब होते ही बाजार में तो अव्यवस्था सी उत्पन्न हो जाती है। जिससे दुकानदारों को जेनरेटर चलाकर दुकानों व शोरूम में रोशनी करनी पड़ी। लोगों का कहना है कि शाम के समय बिजली गुल होने से शहर की पेयजल आपूर्ति पर भी प्रभाव पड़ रहा है। दरअसल, शाम के समय नगर की बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं रहती है तो ट्यूबवेल नहीं चल पाते हैं और इस कारण टंकी से पर्याप्त समय पानी नहीं मिल पाता। ग्रामीण अंचल में भी बिजली आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है।