फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Principal arrested for talking obscenely to female teacher and girl students

Amroha News: शिक्षिका और छात्राओं से अश्लील बातें करने में प्रधानाचार्य गिरफ्तार

Fri, 12 Sep 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 12 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Principal arrested for talking obscenely to female teacher and girl students
गजरौला। शिक्षिका व छात्राओं का मानसिक उत्पीड़न करने, उनसे फोन पर अश्लील बातें करने व अश्लील व्यवहार करने में पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर में शिव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शलभ भारद्वाज को गिरफ्तार किया है। सुबह करीब दस बजे कॉलेज की ही एक शिक्षिका ने उन पर आरोप लगाते थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शिव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शलभ भारद्वाज के खिलाफ कॉलेज की ही एक शिक्षिका ने बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे रिपोर्ट दर्ज कराई। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के दौरान उन्हें और प्रधानाचार्य को छोड़कर कॉलेज के अन्य शिक्षकों की ड्यूटी अमरोहा मूल्यांकन में लगी थी। इस दौरान एक दिन वह कॉलेज पहुंचीं और अकेली रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला में बैठीं थी। इसकी चाबी उन्होंने रसायन विज्ञान के प्रवक्ता से ली थी। शिक्षिका का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उनके प्रयोगशाला में बैठने पर आपत्ति जताई। साथ ही उन्हें डांटते हुए कहा कि वह उनकी मर्जी के बिना प्रयोगशाला में नहीं बैठ सकतीं और उनसे चाबी ले ली। इसके बाद अपने ऑफिस में बैठाकर नरमी से बात करने लगे।
विज्ञापन

इस मामले में कोर्ट ने पुलिस की रिमांड अर्जी खारिज करते हुए आरोपी को पर्सनल बांड पर जमानत दे दी और रिहाई हो गई। वहीं विवेचक को नियमानुसार जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारीफ के बहाने छूने की कोशिश की
शिक्षिका का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उसके आभूषणों की तारीफ करते हुए छूने की कोशिश की। एक दिन कहा कि आजकल तलाक के केस बढ़ गए हैं। आरोप है कि प्रयोगशाला में बैठकर भी अश्लील बातें कीं। आरोप है कपड़ों को लेकर भी अभद्र टिप्पणी करते। इसकी जानकारी उन्होंने कॉलेज के प्रबंधक को दी तो उन्होंने प्रधानाचार्य को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। शिक्षिका के मुताबिक प्रधानाचार्य का आचरण पहले भी अच्छा नहीं रहा। पहले भी छात्राओं व शिक्षिकाओं ने प्रधानाचार्य के खिलाफ जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत की थी। शिक्षिका ने प्रधानाचार्य पर आरोप लगाया कि उसे धमकाया गया कि शिकायत की तो सर्विस बुक में रेड मार्क कर देंगे। आरोप है कि प्रधानाचार्य अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर छात्राओं को बुलाते हैं।
कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
शिव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शलभ भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिक्षिका ने डीआईओएस, राज्य महिला आयोग और डीएम को एक शिकायतीपत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी ने कॉलेज में जानकर छात्राओं से जानकारी ली और उनके बयान दर्ज किए। इसके बाद कमेटी ने प्रधानाचार्य पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि की और रिपोर्ट डीआईओएस को सौंपी। इसके बाद डीआईओएस ने प्रबंधक को पत्र लिख कार्रवाई करने के लिए कहा। उधर, प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर कॉलेज के कुछ शिक्षक व शिक्षिकाएं पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से मिले थे।
बेटी बोलीं, उनके पिता को गलत फंसाया गया
शिक्षिका व छात्राओं से अश्लील बातें करने में गिरफ्तार प्रधानाचार्य की बेटी का आरोप है कि उनके पिता को गलत फंसाया गया है। उनके पिता पर लगे सभी आरोप झूठे और निराधार है। उनके पिता को एक षडयंत्र के तहत फंसाया गया है।
पुलिस ने सुबह ही डाल दिया था कॉलेज में डेरा : प्रधानाचार्य डॉ. शलभ भारद्वाज को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे ही कॉलेज में घेरा डाल दिया था। कस्बा इंचार्ज जोगेंद्र सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी सादा वर्दी में कॉलेज गए। उनके कहने पर प्रधानाचार्य अपनी गाड़ी से थाने गए। उनकी गाड़ी को चालक चला रहा था जबकि एक पुलिसकर्मी उनके साथ कार में बैठा रहा।
छात्राओं पर भी करते है अभद्र टिप्पणी : महिला शिक्षिका का आरोप है कि उनके कॉलेज के प्रधानाचार्य छात्राओं पर भी अभद्र टिप्पणी करते है। वह छात्राओं को घूरते रहते है और उनसे बात करते समय द्विअर्थी शब्दों में बात करते है। वहीं, जो उनकी शिकायत करते है तो उन्हें परेशान करने लगते है। छात्राओं ने तंग होकर उनसे प्रधानाचार्य की कई बार शिकायत की। जिस पर उन्होंने प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत की थी।
- प्रधानाचार्य के खिलाफ अभद्रता करने के मामले की शिक्षिका ने कई जगह शिकायत की थी। इसकी जांच में पुष्टि हो गई। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। उनको जानकारी मिली कि पुलिस उनको जांच के लिए बुला कर ले गई थी जहां उनकी गिरफ्तार दी गई थी। - सुभाष भूषण शर्मा, प्रबंधक शिव इंटर कॉलेज
- गजरौला के एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य द्वारा शिक्षिका के साथ अश्लील व्यवहार व मानसिक उत्पीड़न करने के मामले में स्कूल के प्रबंधक को प्रधानाचार्य के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। - डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
- गजरौला में शिव इंटर कॉलेज की ही शिक्षिका और छात्राओं के द्वारा प्रधानाचार्य शलभ भारद्वाज पर छेड़खानी व अश्लील बातें करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। -अमित कुमार आनंद, एसपी अमरोहा

- पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर मिलने पर जांच की। छात्राओं के बयान दर्ज किए। अन्य स्तर पर भी जांच चल रही थी। प्रधानाचार्य पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। इस कारण उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। प्रधानाचार्य का चालान किया जा रहा है।

- अंजलि कटारिया, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed