फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Preparing the path of your future with labor

श्रम से तैयार कर रहे अपने भविष्य का पथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Preparing the path of your future with labor
दौड़ लगाने को गजरौला के रमाबाई अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में ट्रैक को खुद समतल करते युवक । - फोटो : JPNAGAR
गजरौला। आज के दौर में ज्यादातर किशोर और युवा खाली समय मिलते ही मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों में मशगूल हो जाते हैं लेकिन गजरौला के रमाबाई अंबेडकर महाविद्यालय के मैदान पर जुटने वाले युवाओं की सोच अलग है। पढ़ाई से बचा समय वे न सिर्फ अपनी फिटनेस को देते हैं बल्कि फिटनेस के लिए जरूरी दौड़ का ट्रैक तैयार करने के लिए भी खुद ही पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी धनौरा क्षेत्र के शाहपुर तिगरी, हसनपुर क्षेत्र के चौकूनी, रझौहा, हींसखेड़ा, सिरसा गुर्जर, ढबारसी, गजरौला, संभल के ऊधनपुर, परतापुर समेत नजदीकी गांवों के काफी युवा गजरौला में रह कर पढ़ाई के साथ खुद को नौकरी के लिए तैयार कर रहे हैं। इनमें से कई का सपना सेना, अर्द्ध सैनिक बल या पुलिस सेवा में जाने का है। इन्हें अंदाजा है कि इसके लिए पढ़ाई जितनी जरूरी है, उतनी ही फिटनेस। लेकिन फिटनेस के लिए इन्हें फिट मैदान या ट्रैक मुहैया नहीं है। लिहाजा अपने भविष्य की राह मजबूत करने के लिए इन्होंने खुद के श्रम से दौड़ का ट्रैक तैयार करने की ठानी है।
विज्ञापन

रमाबाई अंबेडकर महाविद्यालय के मैदान में ये घंटों फावड़ा चलाकर जमीन को समतल कर रहे हैं। इनमें शामिल कपिल नागर, पवन, लविश रावल, हैदर, शिवम उपाध्याय, रोहित नागर, यतिन भाटी, ताहिर आदि का कहना है कि पढ़ाई के बाद का समय खेल के मैदान को दुरुस्त करने में लगाना भी एक तरह की कसरत है। उनकी इस कोशिश का लाभ अन्य युवाओं को भी मिलेगा तो उनकी खुशी और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डा.अजय कुमार भी युवाओं की इस टोली के प्रयासों से प्रभावित हैं। वह कहते हैं कि हर चीज के लिए सिस्टम पर निर्भर रहने की बजाय खुद के श्रम से स्थान को बेहतर बनाने का यह प्रयास अनुकरणीय है।

नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट हिमांशु देते हैं दौड़ के गुर
गजरौला। रमाबाई अंबेडकर कॉलेज के मैदान को दुरुस्त करने में लगे युवाओं को दौड़ने का सही तरीका समझाने के लिए हिमांशु भड़ाना आगे आए हैं। हिमांशु आठ सौ मीटर दौड़ में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं। यह प्रतियोगिता 27 फरवरी 2021 को राजस्थान में हुई थी। उन्होंने कहा कि फौज या अन्य सुरक्षा बलों की सेवा के लिए खुद को तैयार करने में लगे युवाओं के जज्बे को देखकर ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया। पूर्व में ऐसे अभ्यास से चार युवक फौज में भर्ती होने में कामयाबी हासिल कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed