फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Preparations underway to seal 37 basement buildings

Amroha News: बिना मानक व नक्शा के बने 37 बेसमेंट भवनों को सील करने तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to seal 37 basement buildings
अमरोहा। दिल्ली में हुए हादसे के बाद जिले भर में बेसमेंट भवनों पर प्रशासन की पैनी नजर है। अमरोहा में ही 72 बेसमेंट भवनों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि 37 भवन स्वामी ऐसे हैं जो कोई दस्तावेज ही प्रस्तुत नहीं कर सके हैं। ऐसे भवन के खिलाफ प्रशासन सील की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। प्रशासन की चेतावनी से भवन मालिकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में जल भराव से तीन लोगों की मौत के बाद शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से जांच की कवायद शुरू की गई थी। विनियमित प्राधिकारी एसडीएम सदर ने इसके लिए टीमों का गठन कर जांच कराई गई। जिले की नगर निकायों और बाजारों में स्थित भवनों के बेसमेंट में तमाम अस्पताल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान के साथ गोदाम का संचालन होता पाया गया। वहीं, गजरौला में बेसमेंट में कोचिंग व लाइब्रेरी का संचालन होते मिला था।
विज्ञापन

अमरोहा व जोया में करीब 72 बेसमेंट धारक भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए थे। जिनको तीन दिन का समय देते हुए बेसमेंट से संबंधित स्वीकृत नक्शा व जरूरी दस्तावेज तलब किए गए थे। न दिखाने पर भवन को सील करने की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की कार्रवाई के बाद तीस से अधिक भवन स्वामियों ने बेसमेंट निर्माण से संबंधित स्वीकृत नक्शा व जरूरी कागजात के साथ अपना प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन करीब 37 भवन स्वामी बेसमेंट से संबंधित कोई स्वीकृत नक्शा व कागजात नहीं दिखा सके। ऐसे बेसमेंट भवनों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है। बुधवार से ऐसे बेसमेंट भवनों को विनियमित क्षेत्र की टीम ने सील करने की तैयारी शुरू कर दी है।
----

गजरौला में बेसमेंट में चलते मिले लाइब्रेरी व कोचिंग संस्थान
अभियान के दौरान गजरौला में लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर बेसमेंट में चलते पाए गए। एमडीए की टीम के निरीक्षण में चार लाइब्रेरी व दो कोचिंग सेंटर बेसमेंट में संचालित होते पाए गए थे। जिसके बाद टीम ने सभी को सील कर दिया था। अमरोहा में कोई भी कोचिंग सेंटर बेसमेंट में चलता नहीं मिला। लेकिन मानक के विपरीत चल रहे तीन कोचिंग सेंटरों को नोटिस देने की कार्रवाई की गई है।
----

कोचिंग सेंटरों के निरीक्षण को डीआईओएस ने किया टीमों का गठन
कोचिंग सेंटरों के निरीक्षण के लिए डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने भी टीमों का गठन किया है। ब्लॉकवार गठित हुई टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर बिना मानक चल रहे कोचिंग पर कार्रवाई की संस्तुति करते हुए अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

----

बिना मानक बेसमेंट भवनों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया गया था। इसके लिए सभी भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए थे। कुछ भवन स्वामियों ने निर्धारित समय में अपने कागजात प्रस्तुत किए हैं। अब बिना नक्शा व मानक के विपरीत बने बेसमेंट को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
- सुधीर कुमार, विनियमित प्राधिकारी/ एसडीएम सदर
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed