{"_id":"68ed651fbc0c14ef940db8c5","slug":"preparations-for-the-tigri-fair-are-slow-the-dm-expressed-his-displeasure-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-149656-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी मेले की तैयारियां धीमीं, डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी मेले की तैयारियां धीमीं, डीएम ने जताई नाराजगी
Tue, 14 Oct 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
तिगरी गंगा मेले का निरीक्षण करतीं डीएम। स्रोत सूचना विभाग
गजरौला। डीएम ने तिगरी गंगा मेले की तैयारियां धीमी पाई जाने पर अफसरों को तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को जल्द सड़क का काम पूरा करने व एसडीएम को गन्ने की फसल दो दिन में कटवाने के भी निर्देश दिए।
डीएम निधि गुप्ता वत्स सोमवार को गंगा मेले की तैयारियों का जायजा लेने तिगरी पहुंची थीं। मेले में आने-जाने के लिए सड़क बनाए जाने का काम संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता को तेजी लाने के निर्देश दिए। बिजली विभाग के एक्सईएन को प्रकाश व डीपीआरओ को शौचालय बनाए जाने का काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
बाढ़ खंड विभाग के अफसरों को स्नान घाटों बनाने का काम शुरू करने, गहरे जल में श्रद्धालुओं को जाने से रोकने के लिए बल्लियां लगाने व फ्लोटिंग बैरियर के इंतजाम करने के लिए कहा। इसके अलावा एसडीएम धनौरा को मेला स्थल पर खड़ी गन्ने की फसल को दो दिन में कटवाने के लिए कहा। उन्होंने दीपावली तक मेले की तैयारियां पूरी नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।