फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Preparations are on to increase the circle rate again

Amroha News: फिर सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी

Mon, 19 May 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 19 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Preparations are on to increase the circle rate again
अमरोहा। जिले में लगातार हो रहे विकास को देखते हुए सर्किल रेट को फिर से बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रशासन की ओर से सर्वे भी शुरू करा दिया गया है। अगस्त तक नए सर्किल रेट लागू करने की योजना है। सर्वे पूरा होने के बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी। जिनके निस्तारण के बाद नए सर्किल रेट को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास को देखते हुए सर्किल रेट की दरों का निर्धारण किया जाता है। लोकेशन और सड़कों की चौड़ाई के अनुसार सर्किल रेट की दरें निर्धारित होती हैं। पिछले दो सालों से लगातार सर्किल रेट की दरों में बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में 25 फीसदी से अधिक तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।
तेजी से विकसित होती कॉलोनी और इंडस्ट्रीयल विकास को देखते हुए इस साल फिर से सर्किल रेट में संशोधन की तैयारी तेज हो गई है। एडीएम वित्त और राजस्व की ओर से सभी सभी तहसीलों व नगर क्षेत्र में हुए विकास को देखते हुए सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही सर्किल रेट बढ़ाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे से तय होंगी सर्किल रेट की दरें : जिलेभर की सर्वे रिपोर्ट आने के बाद सर्किल रेट की दरों का निर्धारण किया जाएगा। सर्वे से ही तय होगा कि किस क्षेत्र में कितना सर्किल रेट बढाया जाना है।
सर्किल रेट से तय होती है स्टांप ड्यूटी
प्रशासन की ओर से हर साल सर्किल रेट का निर्धारण किए जाने का नियम है। माना जाता है कि शहर के बाहरी क्षेत्रों में नई कॉलोनी, फैक्टरी और पेट्रोल पंप आदि बन रहे हैं। ऐसे में वहां जमीनों की बाजार कीमत भी बढ़ रही है। इसलिए हर साल सर्वे कराया जाता है। सर्किल रेट बढ़ाने के लिए सर्वे के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति बनाई जाती है। सर्किल रेट के अनुसार ही कृषि भूमि, मकान, दुकान आदि खरीदने वालों को स्टांप ड्यूटी लगानी पड़ती है।
पिछले वर्ष सितंबर में हुई थी बढ़ोतरी : मौजूदा सर्किल रेट की दरों को पिछले वर्ष सितंबर में लागू किया गया था। 2023 की तुलना में 15 से 20 फीसदी की दरों में बढ़ोतरी की गई थी। इस बार फिर से सर्वे के बाद सर्किल रेट की दरों में परिवर्तन किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

- शासन के निर्देशों पर सर्किल रेट बढ़ाने के लिए फिलहाल सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही सर्किल रेट की दरों का निर्धारण किया जाएगा। -
ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, एडीएम वित्त व राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed