फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pradhan demand ing old payment

अंतिम दिन भुगतान के लिए जोड़तोड़ में लगे रहे ग्राम प्रधान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
pradhan demand ing old payment
अमरोहा। ग्राम प्रधानों का पंचवर्षीय कार्यकाल शुक्रवार की रात खत्म हो गया है। अब अंतिम दिन भुगतान के लिए प्रधानों ने कोई कवायद नहीं छोड़ी। दिनभर जोड़तोड़ में लगे रहे। एकाएक लोड बढ़ने के कारण वेबसाइट की गति धीमी पड़ने के कारण विभागीय कार्रवाई में अड़चन लगी रही। हालात यह हो गए कि प्रधानों द्वारा कराए गए विकास कार्यों के करोड़ों के भुगतान की फाइलें पेंडिंग हो गई है। रुपये फंसने के डर से प्रधानों की सांसें अटकी हुई है। वहीं प्रशासन ने एडीओ को प्रशासक नियुक्त किया है। जिन गांवों में जो कार्य चल रहे है, वह प्रशासकों की देखरेख में यथावत चलते रहेंगे।
विज्ञापन

अमरोहा जिले में 601 ग्राम पंचायतें हैं। इतने ही ग्राम प्रधान है, जबकि 7327 ग्राम पंचायत सदस्य है। यह लोग वर्ष 2015 में गांव की सरकार की कुर्सी पर काबिज हुए थे लेकिन शुक्रवार को सभी ग्राम प्रधानों ने अपने कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे कर लिए हैं। जिसके चलते रात को उनके कार्यकाल खत्म कर दिये गए। उनके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार समाप्त हो गए हैं। अब एडीओ प्रशासक होंगे। गांवों में लंबित विकास कार्य प्रशासकों की देखरेख में शीघ्र पूरे होंगे। कार्यकाल के अंतिम दिन तमाम प्रधान भुगतान के लिए जोड़तोड़ में लगे रहे। वह गांव में चल रहे कार्यों को जल्द पूरा कराने की कोशिश कर रहे हैं जिससे वह आगामी चुनाव के लिए जनता का भरोसा जीत सकें। ऐसे में सरकारी दफ्तर भी शुक्रवार की रात तक खुले रहे और विकास कार्यों के लिए धनराशि का भुगतान किया गया। संभवत: मार्च और अप्रैल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने की उम्मीद है। इसके लिए निर्वाचन आयोग जनवरी में अधिसूचना जारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed