फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Power system uproar due to storm rain, trouble

आंधी बारिश से बिजली व्यवस्था धड़ाम, परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Power system uproar due to storm rain, trouble
सोमवार सुबह आंधी बारिश से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। सुबह से लेकर शाम के पांच बजे तक भी बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाई। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों के इन्वर्टर जवाब दे गए। लोग पेयजल के लिए तरस गए। हालांकि मौसम में नरमी आने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था का पहले से ही बुरा हाल था। सोमवार सुबह में अचानक आई तेज आंधी एवं बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति धड़ाम हो गई। उझारी स्थित 132 केवीए के बिजलीघर से हसनपुर को जोड़ने वाली लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। चार खंभे टूट गए। जिससे दिनभर लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाई। घरों के इन्वर्टर जवाब दे गए। घरों में अंधेरा हो गया। पानी के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुरावली और रहरा बिजलीघर को भी आपूर्ति नहीं मिल पाई। बुरावली बिजलीघर को तो पिछले दो दिनों से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हसनपुर नगर में शाम छह बजे आपूर्ति सुचारु हुई। इसके बाद भी ट्रिपिंग का सिलसिला नहीं थमा। ग्रामीण क्षेत्र में तो शाम तक भी आपूर्ति नहीं पाई।
विज्ञापन

बारिश से जगह-जगह जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हो गया। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हसनपुर से रहरा मार्ग पर गांव मंगरौली में जलभराव होने से वाहन चालकों को दिक्कत उठानी पड़ी। यहां से दो पहिया वाहनों को गुजारना मुश्किल हो गया। पैदल चलने वालों लोगों को चप्पल हाथ में लेकर निकलना पड़ा। उधर, गांव सोहरका में मुख्य मार्ग पर बारिश से कीचड़ एवं जलभराव हो गया। जिससे लोग फिसल-फिसल कर गिरते रहे। लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बरसात होने पर भी जलभराव हो जाता है। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा समस्या का निराकरण नहीं कराया जा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार सुबह को तेज बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई। मौसम ठंडा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन सड़कें जलमग्न होने से आवागमन प्रभावित हो गया। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है लेकिन सुबह 6:00 बजे से ही बिजली गायब हो गई और देर शाम तक नहीं आ पाई। जिससे लोगों को भारी परेशानी महसूस हुई। लोगों ने जेई इकौंदा को फोन करके कई बार बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed