फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Power line broke and fell into the field, crop ashes

Amroha News: बिजली का तार टूटकर खेत में गिरा, फसल राख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Power line broke and fell into the field, crop ashes
जोया। बसपा सुप्रीमो की सभा स्थल से 700 मीटर की दूरी हाईटेंशन लाइन का तार गेहूं के खेत में टूटकर गिर गया। जिसके बाद गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। बाद में मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। जिससे हजारों रुपये के नुकसान का अंदेशा है।
विज्ञापन

कस्बे में अमरोहा रोड पर पुलिस लाइंस के सामने मोहल्ला जोई के खाली मैदान पर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की चुनावी सभा थी। जनसभा स्थल से लगभग 700 मीटर दूर गांव जोई के रहने वाले मोहम्मद दाऊद का गेहूं का खेत है। उनके खेत से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। दोपहर लगभग 12 बजे बिजली का तार टूट कर खेत में गिर गया। जिससे खेते में आग लग गई। आग की लपटें व धुंआ देखकर जनसभा स्थल पर मौजूद दमकलकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। बिजली सप्लाई बंद कराई और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed