फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Power cuts are becoming a problem in the scorching heat.

Amroha News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती बन रही आफत

Wed, 22 May 2024 11:13 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 22 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Power cuts are becoming a problem in the scorching heat.
अमरोहा। भीषण गर्मी में बिजली का संकट गहरा रहा है। बिजली कटौती से लोगों परेशान हो रहे हैं। नगर से लेकर देहात क्षेत्रों में भी अघोषित कटौती लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। नगर क्षेत्र में मरम्मत, तार बदलने के दौरान होने वाली कटौती से लोग परेशान हैं। तो अन्य जगह फाल्ट होने से समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसके चलते फाल्ट होने के मामले बढ़ रहे हैं। शहर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फीडर को अलग करने, जर्जर तार बदलने, नई लाइन बिछाने के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है। बुधवार को अमरोहा नगर में दाउदसराय बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला कुरैशी में दोपहर दो से शाम छह बजे तक तो शास्त्रीनगर में शाम चार से सात बजे तक बिजली गुल रही। यहां पर लाइन बदलने का कार्य चला। जबकि, डबल लाइन बिजलीघर पीरगढ़ मोहल्ले में फाल्ट होने से दो घंटे बिजली गुल रही। इसके अलावा शहर भर में बीच-बीच में कटौती होती रही। ऐसे में बिजली गुल रहने से लोग गर्मी से तिलमिला उठे। लोगों का आरोप है कि दिन के साथ रात में भी अघोषित कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

--------
ओवरलोड होने की वजह से ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात करीब करीब नौ बजे गांव बुरावली में उझारी अड्डे पर रखा ट्रांसफार्मर अचानक धू-धू कर जल गया। जिससे गांव में अंधेरा छा गया है। रात में अचानक ट्रांसफार्मर के जल जाने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जले ट्रांसफार्मर को 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया जा सका है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द जला ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक के बुढनपुर सिवौरा बिजली घर के ग्राम जग्गा नगला चामुंडा मंदिर पर लगे हुए ट्रांसफार्मर में आए दिन आग लगने से ग्रामीण आजिज आ चुके हैं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस भूमि पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ हैं वह धार्मिक स्थल की है। जहां आए दिन धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं। जिससे जान माल की हानि होने की आशंका के बीच ग्रामवासियों के मन में हादसे का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed