{"_id":"578541a64f1c1b027d13e6f1","slug":"position-of-district-hoshpital","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैनाती टीकाकरण में, काम कर रहीं लेबर रूम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैनाती टीकाकरण में, काम कर रहीं लेबर रूम में
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के जिला अस्पताल में एनआरसी केंद्र में मरीजों से जानकारी करते एसीएमओ डा.एसके निगम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एएनएम की तैनाती टीकाकरण कक्ष में की गई है, लेकिन वह काम लेबर रूम में कर रही है। कारण पूछने पर पता चला कि सीएमएस ने ऐसा करने को कहा है। इस पूछताछ के बाद डीटीओ ने सीवी नेट व लैब का निरीक्षण किया, जिसमें दो टेक्नीशियन गायब मिले। उनकी लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। हालांकि पोषण पुनर्वास केंद्र पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिलीं।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा.एसके निगम मंगलवार की दोपहर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया। एएनएम मनीषा मौजूद मिली, जबकि दूसरी एएनएम के बारे में उन्होंने जानकारी हासिल की तो मालूम पड़ा सीएमएस ने उसको लेबर रूम में लगा दिया है। इस पर डीटीओ ने कहा कि सीएमएस से गुजारिश की जाएगी कि वह एएनएम से दूसरा कोई काम न लें। तत्पश्चात डीटीओ ने सीवी नेट कक्ष की चेकिंग की।
लैब टेक्नीशियन पुनीत चौधरी मौके पर मौजूद नहीं मिला। इसके बाद टीबी लैब देखी। वहां तैनात लैब टेक्नीशियन रीनू सिंह मौजूद नहीं थी। लैब का गेट खुला हुआ था। कर्मचारियों की लापरवाही को गंभीरता से लिया है। डीटीओ ने बताया कि गायब दोनों कर्मचारियों का जवाब तलब किया गया है। तीन दिन में जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।